Sania Mirza Shoaib Malik Net Worth: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने रिटायरमेंट का एलान किया है। पिछले साल पाकिस्तानी क्रिकेटर और पति शोएब मलिक से शादी टूटने की खबरों को लेकर सानिया सुर्खियों में थीं। हालांकि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। सानिया और शोएब, दोनों खिलाड़ी अपने देश समेत दुनियाभर में मशहूर हैं। दोनों ही अपने अपने देश के दिग्गज खिलाड़ी हैं। शोएब मलिक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन सानिया मिर्जा भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं। खेल के जरिए सानिया करोड़ों कमा लेती हैं, लेकिन रिटारमेंट के बाद भी अन्य माध्यमों से सानिया की मोटी कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति, घर , गाड़ी और कमाई के बारे में जानें सबकुछ।