फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pravasi Bharatiya Divas 2023: आज मनाया जा रहा प्रवासी भारतीय दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Mon, 09 Jan 2023 10:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रवासी भारतीय दिवस 2023 - फोटो : Istock
Pravasi Bharatiya Divas 2023 : देशभर में आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक देश में भारतीय प्रवासी दिवस पर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर रहे हैं। कोविड महामारी के कारण देश में लगभग दो साल बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है, यह अपने आप में महत्वपूर्ण होगा। आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होगा, जहां दुनियाभर का ग्लैमर देखने को मिलेगा। सम्मेलन को लेकर देशवासी और एनआरआई दोनों ही काफी उत्साहित हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई? प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य और वर्ष 2023 की थीम क्या है? आइए जानते हैं प्रवासी भारतीय दिवस के इतिहास, महत्व, उद्देश्य और इस साल की थीम के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
january calendar new - फोटो : istock
कब मनाते हैं प्रवासी भारतीय दिवस?

हर वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर  इंदौर में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन है, जिसकी शुरुआत 8 जनवरी से हो रही है। वहीं 10 जनवरी को सम्मेलन का समापन होगा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रवासी भारतीय दिवस
कब हुई प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में की थी।  हालांकि इस दिन का इतिहास 1915 से जुड़ा हुआ है। स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी ने पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना की थी। उनकी अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय डायस्पोरा पर उच्च समिति की सिफारिशों के अनुसार इस दिन को मनाने का फैसला लिया। फिर 2003 में पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया।

4 of 6
महात्मा गांधी - फोटो : Pixabay
9 जनवरी को क्यों मनाते हैं प्रवासी भारतीय दिवस ?

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की थी और स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की। महात्मा गांधी को प्रवासी माना जाता है। ऐसे में दक्षिण भारत से लौटे महात्मा गांधी ने जब देश की आजादी में अपना योगदान दिया तो उनकी याद में इस दिन को प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रवासी भारतीय दिवस 2023 - फोटो : Istock
प्रवासी भारतीय दिवस की थीम

प्रवासी भारतीय दिवस की हर दो साल में एक विशेष थीम होती है। इसी थीम पर यह खास दिन मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस की स्थापना के बाद से वर्ष 2015 तक हर साल इस दिन को मनाया जाता था। हालांकि 2015 में संशोधन के बाद हर दो साल में एक बार इसे मनाने का फैसला लिया गया। उस साल प्रवासी भारतीय दिवस की थीम 'अपना भारत अपना गौरव' तय किया गया। फिर 2021 में आखिरी बार मनाया गया। कोविड 19 के कारण दो वर्ष तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित नहीं हुए। प्रवासी भारतीय दिवस 2023 की थीम 'प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रवासी भारतीय - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व
 
  • प्रवासी भारतीयों को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना। 
  • प्रवासी भारतीयों को भारतीय युवाओं से जोड़ना।
  • निवेश के अवसर में बढ़ोतरी करना। 
  • प्रवासी भारतीयों  को सरकार और देश के नागरिकों के साथ जोड़ने वाली लाभकारी गतिविधियों में शामिल करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें