फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#TeamMaskForce: पीएम मोदी की इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे लोग, क्या आपने किया ऐसा?

Mon, 20 Apr 2020 06:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
TeamMaskForce - फोटो : Social Media
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस महामारी के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। एक ओर देशभर के डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक इस वायरस का तोड़ यानी दवा और वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं। लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर बहुत तरह के चैलेंज दिए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पहल की है। इसके तहत घर बैठे अपनी पसंद और डिजाइन की मास्क बनाने के लिए टीम मास्क फोर्स (#TeamMaskForce) की शुरुआत की गई है। लोग बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा भी ले रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
TeamMaskForce - फोटो : Social Media
पीएम मोदी की इस पहल के बाद ट्विटर पर #TeamMaskForce ट्रेंड कर रहा है। इसी ट्रेंड में लोग अपने घर पर ही मास्क तैयार करने के बाद ट्विटर पर इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। #TeamMaskForce के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों के साथ प्रेरित करने वाले शीर्षक भी लिख रहे हैं। पीएम मोदी की इस पहल में भारतीय क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। देशवासी भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sachin Tendulkar - फोटो : Twitter
क्रिकेट खिलाड़ियों ने की अपील
भारतीय क्रिकेटर इस अभियान का हिस्सा बन चुके है। सचिन तेंदुलकर ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से मास्क पहनने, 20 सेकेंड तक हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। वीडियो में सचिन ने कहा है कि वे भी अपने लकी नंबर 10 लिखा हुआ मास्क पहनते हैं। 
 

4 of 5
TeamMaskForce - फोटो : Social Media
सचिन के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने इस टास्क फोर्स का हिस्सा बनने की अपील की है। इस अभियान की हर ओर सराहना हो रही है। ट्विटर पर लोग घर पर बने मास्क पहनकर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Home Made Mask
अगर अबतक आप इस अभियान का हिस्सा नहीं बने हैं तो देर किस बात की! आप भी घर पर किसी साफ सूती कपड़े का मास्क बनाएं और ट्विटर पर हैशटैग टीम मास्क फोर्स के साथ पोस्ट करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें