अतिथि देवो भव यानी हमारे घर पर आने वाले अतिथि भगवान के समान होते हैं। ऐसे में हमें उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए, उनका आदर सत्कार करना चाहिए, उनके स्वागत में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखनी चाहिए आदि। वैसे तो लगभग सभी लोग अपने मेहमानों से ठीक ढंग से पेश आते हैं और उनका अच्छे से सत्कार करते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने लोग मेहमानों से कुछ ऐसी बातें पूछ लेते हैं, जिसकी वजह से कई बार मेहमान नाराज हो जाते हैं और रिश्ते तक बिगड़ जाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जो आपको अपने मेहमानों से कभी नहीं पूछनी चाहिए।