फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, जानें किसने की है कितनी पढ़ाई-लिखाई

Sat, 03 Apr 2021 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Divyanka Tripathi, Surbhi Chandna and Hina Khan - फोटो : instagram/Divyanka Tripathi, Surbhi Chandna and Hina Khan
लोग अपना मनोरंजन करने के लिए फिल्में देखते हैं, टीवी सीरियल देखते हैं और इन्हीं में से कई स्टार्स लोगों के पसंदीदा सेलेब्स बन जाते हैं। बात अगर टीवी इंडस्ट्री की करें तो कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो घर-घर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा या जाना है कि आखिर छोटे पर्दे की आपकी ये पसंदीदा बहुएं कितना पढ़ी-लिखी हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इन अभिनेत्रियों ने आखिर कितनी पढ़ाई की है। इस लिस्ट में कई बड़ी अभिनेत्रियां शामिल हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
hina khan - फोटो : instagram/hina khan
हिना खान
  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है। हिना खान ने साल 2009 में हरियाणा के गुरुग्राम के एक मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
निया शर्मा - फोटो : instagram
निया शर्मा
  • निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनकी कई हॉट तस्वीरें फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। छोटे पर्दे पर धमाल मचा चुकी निया दिल्ली के जगन्नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइसेंस से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं।

4 of 7
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि चंदना
  • टीवी सीरियल 'इश्कबाज' से घर-घर फेमस हो चुकी सुरभि चंदना अपने एक्टिंग करियर से पहले मॉडलिंग और फिर कई टीवी ब्रांड्स में काम कर चुकी हैं। वहीं, बात अगर उनकी शिक्षा की करें, तो सुरभि ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन

5 of 7
divyanka tripathi - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
  • बात जब-जब छोटे पर्दे की आदर्श बहू की होती है, तो इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम जरूर होता है। अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना चुकी दिव्यांका ने भोपाल के नूतन कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा ली है। साथ ही वे मिस भोपाल भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी के नेहरू स्कूल ऑफ माउटेनियरिंग से माउंटेनिंग का कोर्स करने के साथ ही दिव्यांका राइफल शूटिंग में कई मेडल्स भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय
  • टीवी इंडस्ट्री के शो 'नागिन' से डेब्यू करने के बाद फिल्मों का रुख कर चुकी मौनी रॉय ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन और इसके बाद दिल्ली की ही जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Social Media
रिद्धिमा पंडित
  • 'बहू हमारी रजनीकांत', इस टीवी सीरियल ने जितनी धूम मचाई, उससे कहीं ज्यादा धूम रिद्धिमा पंडित ने मचाई। उनकी अदाकारी को खूब सराहा जाता है। सीरियल्स के अलावा रिद्धिमा कई रियलिटी शो होस्ट भी कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने सोशियोलॉजी में मास्टर्स डिग्री और इवेंट मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें