फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़पति हैं बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष, रहते हैं महल जैसे घर में

Fri, 03 Dec 2021 12:30 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली (बीसीसीआई के अध्यक्ष) - फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों का जब भी जिक्र किया जाएगा उसमें सौरव गांगुली के नाम की चर्चा जरूर होगी। क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले दादा यानी कि सौरव गांगुली मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के प्रेसिडेंट हैं। क्रिकेट के अलावा बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव की लाइफस्टाइल भी काफी चर्चा में रहती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पैसे और शोहरत दोनों में दादा का कोई तोड़ नहीं है। आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां और कुल संपत्ति, सौरव गांगुली को भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक बनाती है। 
आइए आगे की स्लाइडों में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के लाइफस्टाइल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली हैं करोड़ों के मालिक - फोटो : Instagram
करोड़पति हैं दादा
क्रिकेट के मैदान में विरोधियों को परास्त करने वाले सौरव गांगुली फिलहाल विश्व के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों के माध्यम से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। एक वेबसाइड से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक सौरव की कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 416 करोड़ की है। राजशाही जीवन जीने वाले सौरव गांगुली के पास कई सारी बेशकीमती चीजें भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सौरव गांगुली का घर - फोटो : Instagram
महलनुमा है दादा का निवास
सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहते हैं। यहां उनका महलनुमा बंगला है। सोशल मीडिया पर कई बार दादा के घर की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। दादा के घर की सजावट में कई लाख रुपए खर्च हुए हैं। घर के अंदर और बाहर दोनों ही ओर की बनावट और साज-सज्जा देखकर आप भी कहेंगे यह किसी राजशाही महल से कम नहीं है।

4 of 5
सौरव गांगुली करते हैं वैज्ञापनों से कमाई - फोटो : Twitter
विज्ञापनों से कमाते हैं करोड़ों
बीसीसीआई के अध्यक्ष होने के साथ सौरव गांगुली को विज्ञापनों से भी पैसे मिलते हैं। कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन के लिए उन्होंने करार किया हुआ है। कई कंपनियों ने उन्हें ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक कंपनी के जूते के विज्ञापन के लिए उन्हें हर साल एक करोड़ 35 लाख रुपए मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरव गांगुली के पास गाड़ियों का है कलेक्शन - फोटो : ANI
लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के पास लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह फोर्ड एंडेवर से चलते हैं। इसके अलावा उनमें पास कई गाड़ियों का कलेक्शन भी है। रिपोर्टस के मुताबिक दादा को महंगी गाड़ियों से चलने का शौक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें