फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पूजा की तैयारी कर दें शुरू, बना लें जरूरी सामान की लिस्ट

Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि की पूजन - फोटो : facebook

Chaitra Navratri Puja Samagri List : 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि नौ दिनों का पर्व है। नवरात्रि के हर दिन माता के अलग अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।पहले दिन  घट स्थापना यानी कलश स्थापना होती है। लोग घर के मंदिर में माता रानी को स्थापित करते हैं और उस दिन से उपवास करते हैं। कई लोग नवरात्रि के नौ दिन उपवास रखते हैं तो कुछ पहला और आखिरी दिन व्रत करते हैं। ऐसे में माता के श्रृंगार, कन्या पूजन, हवन सामग्री, उपवास के लिए जरूरी सामग्री की नवरात्रि के मौके पर जरूरत होती है। अगर आपके घर पर भी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का पर्व नवरात्रि धूमधाम से मनाया जाता है, तो तैयारियां शुरू कर दें। सबसे पहले तो नवरात्रि के लिए सभी जरूरी सामान की खरीदारी कर लें ताकि पूजा के समय किसी चीज की कमी न हो। नवरात्रि की खरीदारी के लिए बाजार जाने से पहले सामान की लिस्ट तैयार कर लें।

विज्ञापन

2 of 5
चैत्र नवरात्रि - फोटो : amar ujala
नवरात्रि पूजन की लिस्ट
  • घटस्थापना के लिए कलश
  • जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र
  • जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी
  • जौ, अगर जौ न मिले तो गेहूं
  • गंगाजल
  • रोली
  • कलावा
  • सुपारी
  • दूर्वा
  • पीपल या आम के पत्ते
  • रेशेदार ताजा नारियल
  • हवन के लिए सूखा नारियल
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि 2023 - फोटो : अमर उजाला।
  • पीतल, तांबे या स्टील का एक लौटा, जल से भरा हुआ
  • कलश को ढकने के लिए मिट्टी या तांबे का ढक्कन
  • कलश में रखने के लिए एक सिक्का
  • हवन सामग्री
  • फूल
  • पान
  • लौंग और इलायची
  • रुई बत्ती
  • कपूर
  • तिल का तेल या घी
  • दीपक जलाने के लिए दीया
  • भोग के लिए मिठाई और फल

4 of 5
नवरात्रि - फोटो : instagram
माता के श्रृंगार के सामान की लिस्ट

नवरात्रि में देवी की पूजा के दौरान उनकी प्रतिमा का श्रृंगार किया जाता है। नवदुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करते हैं। देवी के श्रृंगार का सामान की खरीदारी की लिस्ट नीचे दी गई है।
  • माता की चुनरी
  • कुमकुम
  • लाल बिंदी
  • आलता
  • लाल चूड़ियां
  • सिंदूर
  • शीशा
  • मेहंदी

माता की चौकी सजाने के लिए लाल रंग का कपड़ा, मोतियों या फूलों की माला और सुंदर सी साड़ी भी चढ़ाने के लिए ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपवास का भोजन - फोटो : facebook
नवरात्रि उपवास का सामान की लिस्ट
  • सात्विक भोजन के लिए घी
  • सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा
  • मूंगफली
  • मखाना
  • आलू
  • लौकी
  • हरी मिर्च
  • व्रत में खाई जाने वाली सब्जी और ताजे फल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें