फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, मिनटों में कर सकते हैं तैयार

Wed, 22 Mar 2023 12:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि 2023 रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala
Chaitra Navratri 2023 Rangoli Designs: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा का आगमन भक्तों के घर पर होता है। मान्यता है कि लोग अपने घर के मंदिर में कलश स्थापना करते हैं, जिससे माता घर में प्रवेश करती हैं। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा भक्तों के घर पर वास करती हैं। इसलिए लोग सात्विक भोजन करते हैं। सुबह और शाम माता के भजन, आरती करते हैं और माता के लिए लजीज भोग बनाकर उन्हें अर्पित करते हैं। नवदुर्गा के आगमन की तैयारियां पहले से होने लगती हैं। देवी मां अगर घर आ रही हैं तो घर की साफ सफाई के साथ ही उनके स्वागत के लिए साज सजावट भी करनी चाहिए। घर के द्वार और मंदिर को रंगोली से सजाकर नवरात्रि पर माता का खास स्वागत कर सकते हैं। यहां नवरात्रि के लिए खास रंगोली डिजाइन दी जा रही हैं। इन रंगोली डिजाइन को आसानी से घर के द्वार या मंदिर में बनाकर कलश स्थापना कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के पावन मौके पर चावल, फूलों या रंगीन बालू से रंगोली डिजाइन घर के मुख्य द्वार पर, या फिर मंदिर के आसपास बना सकते हैं। रंगोली को दीपों, आम के पत्तों से सजाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
चैत्र नवरात्रि रंगोली डिजाइन - फोटो : pixabay
नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए मंदिर में यह रंगोली डिजाइन भी बनाई जा सकती हैं। गोल रंगोली पर सफेद रंग से मनपसंद आकृति उकेरें।

4 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala
रंग बिरंगे चावलों और दीप से रंगोली की आसान डिजाइन बना सकते हैं। घर पर कलश स्थापना कर रहे हैं तो रंगोली के मध्य कलश रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैत्र नवरात्रि रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
नवरात्रि पर मां सरस्वती के आसन और वीणा की आकृति बनाकर रंगोली डिजाइन तैयार कर सकते हैं। कमल के फूल से सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस तरह से वीणा से सजाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें