फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Voters Day 2022: 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है मतदाता दिवस, क्या है उद्देश्य?

Tue, 25 Jan 2022 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
National Voters Day 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग, सरकार से लेकर राजनीतिक दल और प्रत्याशी चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन किसी भी लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में सबसे बड़ी भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाता अपने बहुमूल्य वोट से दल विशेष को पांच साल के लिए सत्ता में लाती है और देश व राज्य के विकास के लिए एक नागरिक होने के अपने कर्तव्य को पूरा करती है। लेकिन भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मतदान को लेकर लोगों का रुझान कम है। मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस साल चुनाव से ठीक पहले 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता मनाया जा रहा है। देश में 18 साल की उम्र के हो चुके युवाओं को पहली बार मतदान करने का मौका मिले, इसके लिए निर्वाचन आयोग मतदाता दिवस के दिन उनकी पहचान कर ऐसे युवाओं को पहचान पत्र सौंप कर वोट देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। चलिए जानते हैं मतदाता दिवस कब और क्यों मनाने की शुरुआत हुई और कैसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है?
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 - फोटो : Social Media
राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब होता है?

हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग इस साल पूरे देश में 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाएगा। 25 जनवरी 2011 में तात्कालिक राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 - फोटो : ANI
25 जनवरी को ही क्यों होता है मतदाता दिवस?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को 25 जनवरी के ही दिन इस लिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1950 में चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। चुनाव आयोग के 61 वें स्थापना दिवस के दिन मतदाता दिवस की शुरुआत की गई।

4 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 - फोटो : facebook
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य

इस दिन मतदाताओं को जागरुक किया जाता है कि हर एक वोट देश की तरक्की के लिए जरूरी होता है। मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य पात्र मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मत देने के लिए प्रोत्साहित करना है। लोकतांत्रिक देश के नागरिकों को उनके कर्तव्य को याद दिलाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 - फोटो : istock
 मतदाता दिवस को कैसे मनाया जाता है?

मतदाता दिवस के दिन देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं की पहचान की जाती है। पात्र मतदाताओं में 18 साल की उम्र के हो चुके युवा शामिल किए जाते हैं। इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करके उन्हें निर्वाचन फोटो पहचान पत्र सौंपे जाते हैं। हर साल मतदाता दिवस के दिन वोटरों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाती है ताकि वह एक नागरिक के तौर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें