हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ये दिन दुनिया की हर एक मां को समर्पित होता है, जो बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखती हैं और उन्हें दुलार करती हैं। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं, कोई घर पर अपनी मां के लिए स्पेशल कुछ करता है, तो कोई बाहर जाता है और भी लोगों के अपने तरीके होते हैं, इस दिन को मनाने के। अगर आप भी इस साल अपनी मां को इस दिन स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो आप अपनी मां को उपहार दे सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन उपहारों के बारे में, जो आप अपनी मां इस बार मदर्स डे के मौके पर दे सकते हैं।