फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2022: हैप्पी और मैरी शब्द में क्या फर्क है? जानें क्यों कहा जाता है मैरी क्रिसमस

Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Merry Christmas 2022 - फोटो : Istock
Merry Christmas 2022: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। दिसंबर का महीना वर्ष का आखिरी माह होता है। साल का आखिरी त्योहार होने के कारण इसे लोग बहुत ही उत्साह से मनाते हैं। दुनियाभर के देश क्रिसमस के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्रिसमस का पर्व यीशु के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनाते हैं। इस मौके पर सांता क्लॉज बच्चों के लिए तोहफे लेकर आते हैं। क्रिसमस पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। आपस में मैरी क्रिसमस के संदेश भेजते हैं। आमतौर पर अंग्रेजी में किसी त्योहार की शुभकामना देते समय अंग्रेजी के शब्द हैप्पी का उपयोग किया जाता है। हालांकि क्रिसमस की शुभकामना देते समय मैरी क्रिसमस कहते हैं। क्या कभी आपने सोचा कि अन्य त्योहारों की तरह लोग मैरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं कहते? मैरी शब्द का क्या अर्थ है और हैप्पी व मैरी में क्या अंतर है? आइए जानते हैं मैरी क्रिसमस के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
मैरी क्रिसमस 2022 - फोटो : pixabay
मैरी शब्द का अर्थ

अंग्रेजी का मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड अंग्रेजी से मिलकर बना है। इसका साधारण अर्थ हैप्पी ही होता है। यानी मैरी का मतलब आनंदित या खुशी से है। लेकिन क्रिसम पर लोग हैप्पी की बजाय मैरी शब्द का चयन करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मैरी क्रिसमस 2022 - फोटो : pixabay
मैरी शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई?

16वीं शताब्दी में मैरी शब्द अस्तित्व में आया। उस दौर में अंग्रेजी भाषा अपनी शुरुआती अवस्था में थी। 18वीं और 19वीं शताब्दी में मैरी शब्द काफी प्रचलित हो गया। बाद में क्रिसमस पर हैप्पी के अलावा लोग ज्यादातर मैरी का उपयोग करने लगे।

4 of 5
मैरी क्रिसमस 2022 - फोटो : pixabay
क्रिसमस में मैरी क्यों कहा जाता है?

मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने मैरी शब्द को प्रचलित किया था। उन्होंने अपनी किताब ''अ क्रिसमस कैरोल' में मैरी शब्द का बहुत अधिक प्रयोग किया। जिसके बाद हैप्पी की बजाए क्रिसमस पर मैरी शब्द प्रचलन में आया। हालांकि इसके पहले तक लोग हैप्पी क्रिसमस बोलकर ही दूसरे को शुभकामना दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैरी क्रिसमस 2022 - फोटो : amar ujala
किस देश में कहा जाता है हैप्पी क्रिसमस?

वैसे तो अधिक प्रचलित मैरी क्रिसमस है और ज्यादातर देशों में मैरी क्रिसमस कहकर ही एक दूसरे को शुभकामना दी जाती है। लेकिन इंग्लैंड में आज भी कई लोग हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। दोनों ही सही शब्द हैं। हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस का अर्थ एक ही है लेकिन अधिकतर लोगों के मैरी शब्द का उपयोग करने से हैप्पी क्रिसमस कहना अजीब लगता पर यह गलत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें