फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2022 Wishes: इन आकर्षक वॉलपेपर्स को भेजकर प्रियजनों को दें क्रिसमस की शुभकामनाएं

Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

Merry Christmas 2022 Wishes : क्रिसमस के पवित्र और उमंग मय पर्व की शुभकामनाएं। हर वर्ष दुनियाभर के अधिकतर देशों में 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस वैसे तो ईसाई धर्म से जुड़े लोगों का पवित्र पर्व है, लेकिन इसे लगभग सभी धर्मों के लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। कहा जाता है कि ईसा मसीह, जिन्हें यीशु भी कहा जाता है, वह परम पिता परमेश्वर के पुत्र थे। यीशु ने 30 वर्ष की आयु के बाद यूहन्ना से दीक्षा हासिल की और धर्म स्थापना में जुट गए। उस दौर में फैले अंधविश्वास और इसे फैलाने वाले धर्म पंडितों ने यीशु का पुरजोर विरोध किया। नतीजा है रहा कि यीशु को मृत्यु दंड की सजा दी गई। उन्हें क्रॉस पर चढ़ा दिया गया। मृत्यु के बाद उन्हें दफनाया गया लेकिन तीन दिन बाद ही यीशु कब्र से जीवित हो उठे। इस चमत्कार को देश यहूदियों की आंखें खुल गईं और एक नवीन धर्म की स्थापना हुई। यीशु की जन्म की खुशी में लोग क्रिसमस पर घर और चर्च में प्रार्थना करते हैं। एक दूसरे को तोहफे और मिठाइयां खिलाते हैं। चर्च और घरों को क्रिसमस ट्री व लाइटों से सजाते हैं। क्रिसमस डे के मौके पर अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों और प्रियजनों को आकर्षक शुभकामना संदेश भेजें। यहां से क्रिसमस डे के खूबसूरत शुभकामना संदेशों को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
क्रिसमस 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
क्रिसमस ट्री की तरह आपका जीवन हरा भरा रहे। सितारों की तरह आपका भविष्य चमचमाता रहे।

मैरी क्रिसमस 2022
विज्ञापन

3 of 7
क्रिसमस 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
देवदूत बनकर कोई आएगा, सारी आशाएं पूरी करके जाएगा। क्रिसमस के इस शुभ दिन पर, खुशियों के तोहफे दे जायेगा।
मैरी क्रिसमस 2022

4 of 7
क्रिसमस 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाए, क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाए। सांता क्लॉज से हर दिन मिलाएं, और हर रोज नए-नए तोहफे पाएं। मैरी क्रिसमस 2022
विज्ञापन

5 of 7
क्रिसमस 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
क्रिसमस 2022 आए बनके उजाला, खुल जाए आपकी किस्मत का ताला। मैरी क्रिसमस 2022
विज्ञापन

6 of 7
क्रिसमस 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
बच्चों का दिन, तोहफों का दिन सांता आएगा, कुछ देकर जाएगा। भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना इस सादगी संग यीशु के स्नेह में रहना।
मैरी क्रिसमस 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रिसमस 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला, यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला।
मैरी क्रिसमस 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें