फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2020: पूरे देश में मकर संक्राति अलग-अलग नामों से मनाई जाती है, ये है वजह

Wed, 15 Jan 2020 12:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मकर संक्राति का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन हर राज्य में इसका नाम अलग-अलग होता है। कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु और केरल में पोंगल, पंजाब,हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण, उत्तराखंड में उत्तरायणी होता है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे खिचड़ी के नाम से जानते हैं। वैसे पंजाब में इसे लोहड़ी के नाम से सक्रांति के एक दिन पहले ही मनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 7
मकर संक्राति का त्योहार हिंदी कैलेंडर के अनुसार पौष माह की उस तिथि को मनाया जाता है जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। ज्यादातर यह त्योहार चौदह या पंद्रह तारीख को मनाया जाता है। तो चलिए जानें आखिर क्या कारण है जो हर राज्य में इस त्योहार का नाम अलग-अलग होता है।
विज्ञापन

3 of 7
राजस्थान और गुजरात
'मकर संक्रांति' पर राजस्थान और गुजरात में पतंग उड़ाने की पंरपरा है।जिसकी वजह से गुजरात में 'पतंग महोत्सव' के नाम से इसे बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। पतंग उड़ाने के अलावा इस दिन घरों में सूर्य पूजा करने के लिए घेवर, फैनी, तिल के लड्डू भी बनाएं जाते हैं।इस खास दिन यहां के लोग महिलाओं को सुहाग का सामान देना शुभ मानते हैं।

4 of 7
- फोटो : social media
तमिलनाडु
'मकर संक्रांति' का त्योहार तमिलनाडु में 'पोंगल' नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग घर में साफ-सफाई करने के बाद आंगन में आटे और चावल के आटे से रंगोली बनाते हैं। इसके बाद मिट्टी के बर्तन में खीर बनाई जाती है। जिसका भोग सबसे पहले सूर्य देव को लगाया जाता है। तमिलनाडु में ये त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश
'मकर संक्रांति' का त्योहार उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों में उड़द की दाल की खिचड़ी बनाकर खाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग इस दिन तिल के लड्डू, तिल की गजक और मूंगफली के स्वाद का भी लुत्फ उठाते नजर आते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बिहार-झारखंड
'मकर संक्रांति' के त्योहार पर बिहार और झारखंड में खिचड़ी के साथ दही-चूड़ा बनाने की परंपरा है। इसके अलावा यहां के लोग रात के भोजन में तिल से बने व्यजंन बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 'मकर संक्रांति' का त्योहार 3 दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान महाराष्ट्र की पारंपरिक 'पूरन पोली' खाई जाती है। साथ ही तिल से बने व्यंजनों को लोगों के बीच बांटकर पुरानी कड़वाहट को भुलाने की भी पहल की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें