महात्मा गांधी पुण्यतिथि 2022
- फोटो : Facebook/GermanConsulateGeneralBengaluru
30 जनवरी को शहीद दिवस
भारतवासी 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था। बापू की पुण्यतिथि को देश शहीद दिवस के तौर पर मनाते हुए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस मौके पर दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी जी की समाधि पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पहुंचते हैं और स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के योगदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। देश के सशस्त्र बलों के शहीदों को सलामी दी जाती है। पूरे देश में बापू की याद और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाता है।