भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता महात्मा गांधी की आज 71वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 1948 में नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।गांधी जी अपने अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं।बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था।बापू लोगों को हमेशा मुश्किलों से लड़कर अपनी मंजिल तक पहुंचने की सलाह देते थे।लाख कोशिशों के बावजूद अगर जीवन में सफलता नहीं मिल पा रही है या निराशा ने आपको चारों तरफ से घेरा हुआ है तो राष्ट्रपति महात्मा गांधी के ये अनमोल सात वचन आपके खोए आत्मविश्वास को वापस लौटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।