महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की उपासना, उपवास का दिन है। महाशिवरात्रि के दिन ही शिवजी ने माता पार्वती संग विवाह किया था। माता पार्वती ने भोले बाबा से विवाह करने के लिए उनकी पूजा, उपवास और तपस्या की थी। अंत में महादेव ने उनकी मनोकामना पूरी कर दी। इस मौके पर गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाने के लिए महिलाएं और पुरुष भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। अविवाहित लड़कियां मनचाहे वर की कामना से उपवास रखती हैं। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए महादेव की आराधना करती हैं। पुरुष शिवलिंग का जलाभिषेक कर मन्नत मांगते हैं। अपने नाम की तरह की भोलेनाथ भी भक्तों की सच्चे मन से की गई भक्ति और श्रद्धा से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। शिवरात्रि के पावन मौके पर आप अपने दोस्तों, परिजनों और करीबियों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए आकर्षक महाशिवरात्रि के वॉलपेपर भेजकर शुभकामना संदेश दे सकते हैं।