फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कौन करता है मुकेश अंबानी और पत्नी नीता की सुरक्षा, यहां देखें करोड़ों की कीमत वाले घर एंटीलिया की अंदर की तस्वीरें

Tue, 02 Mar 2021 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
mukesh ambani house - फोटो : facebook/nita ambani
गुरुवार देर शाम देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। हालांकि, मौके पर ही मुंबई पुलिस ने स्पेशल टीमों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरु किया। एंटीलिया से कुछ ही दूरी पर एक संदिग्ध कार में 20 जिलेटिन की छड़े बरामद की गई थीं। ऐसे में एंटीलिया के बाहर सुरक्षा बढ़ाकर उसे किले में तब्दील कर दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या आपने कभी उनके घर की अंदर की तस्वीरें देखी हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
nita ambani - फोटो : Facebook/Nita Ambani
ऐसी है मुकेश और नीता अंबानी की सुरक्षा
  • दरअसल, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को जेड प्लस श्रेणी की वीआइपी सुरक्षा हासिल है। ये सुरक्षा उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ उबलब्ध कराता है। वहीं उनकी पत्नी नीता अंबानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। यहां आपको बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा तीन स्तर की होती है। इसमें पहले घेरे में 10 एनएसजी कमाडोज, दूसरे घेरे में एसपीजी के अधिकारी होते हैं, और तीसरे में आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान होते हैं। इनकी कुल संख्या 36 होती है। इसके अलावा अंबानी परिवार की सुरक्षा में उनके पर्सनल गार्ड भी तैनात रहते हैं, जो हर पल इस परिवार को सुरक्षा मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
एंटिलिया - फोटो : Social Media
ऐसा है एंटीलिया
  • मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं, ऐसे में उनके घर का लग्जरी और सबसे अलग होना तो बनता ही है। मुकेश अंबानी सबसे खूबसूरत, हर सुविधा से लैस घर एंटीलिया में रहते हैं। ये महज घर नहीं बल्कि एक महल है। यहां मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और दो बेटे और उनकी पत्नियां रहती हैं।

4 of 8
antilia - फोटो : social media
इस घर में शायद ही कोई ऐसी चीज हो, जो मौजूद न हो। इस महल जैसे घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर स्थित है, जो कि 27 मंजिला आलीशान इमारत है और ये 4,00,000 स्क्वेयर फीट में बनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 8
antilia - फोटो : facebook/nita ambani
इसे शिकागो के आर्किटेक्ट पार्किंस एंड विल ने बनाया है। इस आलीशान घर के पहले छह फ्लोर सिर्फ पार्किंग के लिए हैं, जिसमें एक साथ 168 कारों को पार्क किया जा सकता है। पार्किंग के बाद ऊपर वाले फ्लोर में एक शानदार सिनेमा हॉल बनाया गया है, जहां 50 सीट हैं। ठीक इसके ऊपर वाले फ्लोर पर आउटडोर गार्डन बना है। जहां अंबानी परिवार अक्सर सैर भी करता है।
विज्ञापन

6 of 8
antilia - फोटो : Twitter
मुकेश अंबानी और उनका परिवार टॉप फ्लोर के ठीक नीचे वाले फ्लोर पर रहता है। इस घर में तीन से ज्यादा स्विमिंग पूल हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए यहां 9 लिफ्ट लगी हैं। एंटीलिया में जिम, गार्डन, सिनेमाघर समेत हेलीपेड भी है, जहां अक्सर मुकेश अंबानी का हेलीकॉप्टर उतरता है।
विज्ञापन

7 of 8
antilia - फोटो : twitter
यही नहीं, इस आलीशान घर में गर्मी से बचने का भी खास इंतजाम किया गया है। यहां एक आईस रूम भी बनाया गया है, जहां गर्मी नहीं लग सकती। हर फ्लोर का इंटीरियर तक अलग-अलग किया गया है। इस घर में बड़े-बड़े कमरे, हॉल, काम करने के लिए दफ्तर, बड़े-बड़े किचन आदि कई चीजें मौजूद हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter
भले ही ये घर 27 फ्लोर का है, लेकिन इसकी ऊंचाई 60 फ्लोर से कम नहीं है और इसके पीछे का कारण ये है कि इसकी छतों को काफी ऊंचा बनाया गया है। इस घर को बनाने में मुकेश अंबानी ने 200 करोड़ डॉलर यानी लगभग 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें