रविवार की सुबह लोगों के लिए छुट्टी का दिन, लेकिन सुबह-सुबह 8 बजे के आसपास एक अत्यंत दुखद खबर आई कि भारत रत्न और स्वर कोकिला एवं मशहूर गायिका लता मंगेशकर नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में लता जी हर किसी को छोड़कर चली गईं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लता मंगेशकर का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हर कोई अपनी 'दीदी' के लिए दुआ कर रहा था, लेकिन अब लता जी नहीं रहीं। अपनी गायिकी से उन्होंने हर किसी का दिल जीता, और एक से बढ़कर एक गाने देश को दिए। 'जरा आंख में भर लो पानी' जैसे नाजाने कितने देशभक्ति, फिल्मों के लिए एल्बम के लिए आदि गाने लता मंगेशकर ने गाएं। अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया। वहीं, लता जी अपने साधारण जीवन जीने के लिए जानी जाती थीं। लता मंगेशकर तो अब नहीं रहीं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गईं हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...