हिंदी दिवस 2022: भारत में कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं। राज भाषाओं और लिपियों से देश समृद्ध है लेकिन हिंदी देश के आधे से ज्यादा भाग को जोड़ती है। हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है। भले ही हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा न मिला हो लेकिन राजभाषा के तौर पर हिंदी की पहचान है। हिंदी की उपयोगिता को बनाए रखने के लिए सरकारी दफ्तरों का कामकाज आधिकारिक तौर पर हिंदी में ही होता है। हालांकि वक्त के साथ देश में अंग्रेजी का चलन बढ़ा है लेकिन हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी को लेकर जागरूकता केवल भारत में ही नहीं विदेशों तक बढ़ाए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है। देश-विदेश में हिंदी के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से हिंदी दिवस मनाते हैं। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में होते हैं कि हिंदी दिवस कब मनाया जाता है। हिंदी दिवस से जुड़ी दो तारीखें हैं, एक 10 जनवरी और दूसरी 14 सितंबर। चलिए जानते हैं 10 जनवरी और 14 सितंबर के हिंदी दिवस में क्या है अंतर, भारत कब मनाता है हिंदी दिवस।