ठंड के मौसम में अक्सर सिलेंडर में गैस ठंडी होकर जम जाती है। इस कारण कई लोग सिलेंडर में गैस जमने की वजह से उसके जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में जल्द गैस खत्म होने से हमको उसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने पर आपको इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में विस्तार से -
गर्म पानी
अगर ठंड के कारण आपका गैस सिलेंडर जम जाता है, तो इस स्थिति में आपको गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए। आप तीन से चार लीटर गर्म पानी एक बड़े बर्तन में उलट लें। इसके बाद सिलेंडर को गर्म पानी में रखकर आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस उपाय को अपनाने पर आपके सिलेंडर की जमी हुई गैस दोबारा मूल रूप में आ जाएगी।