फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी और मौत से डरते थे माइकल जैक्सन, घर पर रखे थे 12 डॉक्टर, सोते थे ऑक्सीजन वाले बेड पर

Tue, 23 Mar 2021 05:36 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माइकल जैक्सन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/michaeljackson
दुनिया में बहुत सारे पॉप स्टार हुए हैं और आज भी हैं, लेकिन माइकल जैक्सन जैसा कोई नहीं है। वह एक ऐसे सुपरस्टार थे, जिन्हें दुनिया के हर कोने में लोग जानते हैं। अमेरिका में इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में पैदा हुए माइकल जैक्सन अपने माता-पिता की आठवीं संतान थे। कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी और इसी वजह से साल 1964 में वह अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे, जिसका नाम जैक्सन फाइव था। उस समय वे टैम्बोरिन और बौंगो बजाते थे। धीरे-धीरे जब उनके बैंड की लोकप्रियता बढ़ी तो फिर माइकल जैक्सन को भी लोग जानने लगे। माइकल जैक्सन को दुनियाभर में तब पहचान मिली, जब साल 1982 में उनकी एक अलबम आई, जिसका नाम थ्रिलर था। इस अलबम ने एक नया इतिहास रच दिया। यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला अलबम है। 
विज्ञापन

2 of 6
माइकल जैक्सन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/michaeljackson
माइकल जैक्सन को लोग 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से भी जानते हैं। उनके बारे में बहुत सी बातें प्रचलित हैं, जो आज भी लोगों को सोच में डाल देती हैं। कहते हैं कि माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। इसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। इसके अलावा वह किसी से भी हाथ मिलाने से पहले दस्ताने पहनते थे और लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
माइकल जैक्सन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/michaeljackson
कहा जाता है कि माइकल जैक्सन ने खुद की देखरेख के लिए अपने घर पर ही 12 डॉक्टर्स नियुक्त कर लिए थे, जो नियमित तौर पर माइकल जैक्सन के सिर से लेकर पांव तक की जांच किया करते थे। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने व्यायाम करने के लिए भी 15 लोगों को रखा हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका खाना भी पहले लेबोरेटरी में चेक होता था, उसके बाद ही उन्हें खिलाया जाता था। 

4 of 6
माइकल जैक्सन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/michaeljackson
माइकल जैक्सन ने कई बार सर्जरी करवाई थी। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने स्किन कलर (त्वचा का रंग) बदलने के लिए सर्जरी कराई था और उसके बाद तो कई बार चेहरे की सर्जरी कराई। इसको लेकर वह कई बार विवादों में भी रहे थे। उनके आलोचकों का कहना था कि उन्हें महिला की तरह दिखने और रहने का शौक है। 
विज्ञापन

5 of 6
माइकल जैक्सन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/michaeljackson
माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी की अगर बात करें तो साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 19 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने नर्स डेबी रोव से शादी की। उनसे उन्हें दो बच्चे हुए, प्रिंस माइकल और बेटी पेरिस माइकल कैथरिन। हालांकि उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1999 में उनका डेबी से भी तलाक हो गया। साल 2009 में उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेवरलैंड रैंच - फोटो : Instagram/neverlxndranch
माइकल जैक्सन की संपत्ति की अगर बात करें तो साल 2007 में वह 1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। कहते हैं कि एक समय ऐसा आया था, जब वह हर हफ्ते 97 करोड़ रुपये कमाते थे। कैलिफॉर्निया में उनकी 2700 एकड़ में फैली आलीशान प्रॉपर्टी थी, जिसका नाम 'नेवरलैंड रैंच' था। पिछले साल ही उनकी इस प्रॉपर्टी को उद्योगपति रॉन बर्कले ने खरीदा है। उनकी यह संपत्ति करीब 161 करोड़ रुपये में बिकी है, जबकि साल 2016 में उनकी इस संपत्ति की कीमत करीब 735 करोड़ रुपये मांगी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें