फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करण कुंद्रा की कुल संपत्ति के बारे में जानें, बिग बाॅस के लिए कर रहे कितना चार्ज?

Mon, 17 Jan 2022 11:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kkundrra
कलर चैनल पर आने वाला रिएलिटी शो बिग बाॅस 15 फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में है। इस बार शो में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रोमांस नजर आ रहा है। करण जाने माने एक्टर, एंकर और इंफ्लूएंसर हैं। टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' से इंडस्ट्री और घर घर में पहचान बनाने वाले करण कुंद्रा ने कई धारावाहिक, रियलिटी शोज में काम किया है। करण रोडीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। करण कुंद्रा ने बतौर होस्ट वी चैनल के शो 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' में भी काम किया है। इसके अलावा करण कई फिल्मों में भी नजर आए हैं। करण कुंद्रा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई साल वीजे अनुषा दांडेकर को डेट करने के बाद करण का उनसे ब्रेकअप हो गया। करण की लव लाइफ और गर्लफ्रेंड के बारे में तो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा रहती है लेकिन क्या आपको पता है कि करण कुंद्रा कितना कमाते हैं? उनका घर, गाड़ियों का कलेक्शन कैसा है? जानिए करण कुंद्रा की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kkundrra
करण कुंद्रा की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में करण कुंद्रा की कुल संपत्ति एक मिलियन डॉलर थी। भारतीय रुपयों में करण कुंद्रा की नेटवर्थ  लगभग 5-6 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स 2019 की सूची में करण कुंद्रा की नेटवर्थ 4.12 करोड़ रुपये तक बताई गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/kkundrra
करण कुंद्रा की कमाई 

एक्टर करण कुंद्रा अभिनय और मॉडलिंग से मोटी कमाई करते है। करण कुंद्रा की सालाना कमाई लगभग एक करोड़ रुपये है। वैसे तो करण लंबे समय से टीवी से दूर हैं लेकिन बिग बाॅस 15 में दर्शक उन्हें देख पा रहे हैं। बिग बाॅस के लिए करण काफी चार्ज ले रहे हैं। करण कुंद्रा को बिग बॉस में एक सप्ताह के लिए 8 लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं। उनकी बिग बॉस की फीस शमिता शेट्टी से भी ज्यादा है।

4 of 5
करण कुंद्रा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/kkundrra
करण कुंद्रा का गाड़ियों का कलेक्शन 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करण कुंद्रा के कार कलेक्शन में एक मिनी कूपर है, जिसकी कीमत 38 लाख रुपये है। रेंज रोवर और 11.9 लाख हार्ले डेविडसन 48 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kkundrra
करण कुंद्रा का घर 

करण कुंद्रा का जन्म जालंधर पंजाब में हुआ है। वहां उनके परिवार का घर है लेकिन करण कुंद्रा मुंबई में रहते हैं। करण कुंद्रा मुंबई के यारी रोड़ पर तीन बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें