करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। सिद्धार्थ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म शेरशाह में उनके काम की काफी तारीफ की गई। अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर करियर के ऊंचे पायदान पर पहुंच गए। इन दिनों सिद्धार्थ कियारा आडवाणी संग रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस के अलावा सिद्धार्थ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। क्या आपको पता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए कितने रुपये चार्ज करते हैं। सिद्धार्थ की कुल संपत्ति कितनी हैं, उनका घर, कार कलेक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमाई के बारे में।