फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आलीशान शाही महल की कीमत है 4000 करोड़ रुपये, भारत का ये शख्स रहता है यहां

Thu, 11 Feb 2021 05:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जयविलास महल, ग्वालियर - फोटो : Facebook/Beauty Of India
भारत राजाओं और महाराजाओं का देश रहा है। यहां एक से बढ़कर एक प्रतापी और धनवान राजा हुए हैं, जिनकी संपत्ति आज के समय में करोड़-अरबों में है। इन्हीं राजाओं में से एक थे जयाजीराव सिंधिया, जो ग्वालियर रियासत के महाराजा थे। उन्होंने एतिहासिक जयविलास महल बनवाया था। आज इसी महल में केंद्रीय मंत्री रह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं। वह ग्वालियर रियासत के अंतिम महाराजा जीवाजीराव सिंधिया के पोते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस जयविलास महल में रहते हैं, वह 12 लाख वर्ग फीट से भी ज्यादा बड़ा है। आइए जानते हैं इस आलीशान महल के बारे में खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 5
जयविलास महल, ग्वालियर - फोटो : Facebook/Dishu International Tours and Travels
महाराजा जयाजीराव सिंधिया ने वर्ष 1874 में जयविलास महल बनवाया था। तब इसकी लागत एक करोड़ रुपये के आसपास थी, लेकिन आज इस शानदार और आलीशान महल की कीमत 4,000 करोड़ रुपये के आसपास है। इस महल में 400 से भी अधिक कमरे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जयविलास महल, ग्वालियर - फोटो : Facebook/Gwaliorites
जयविलास महल सिर्फ सिंधिया राजपरिवार का वर्तमान निवास स्थान ही नहीं, बल्कि एक भव्य संग्रहालय भी है। इस महल के 30 से अधिक कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है। इस महल का ज्यादातर हिस्सा इटैलियन स्थापत्य से प्रभावित है। यहां इटली के अलावा फ्रांस, चीन और अन्य कई देशों की दुर्लभ कलाकृतियां भी मौजूद हैं। 

4 of 5
जयविलास महल के दरबार हॉल में टंगे विशाल झूमर - फोटो : Facebook/Incredible India
जयविलास महल के संग्रहालय में दो बड़े-बड़े झूमर लगे हुए हैं, जिनका वजन हजारों टन है। ये झूमर निश्चित रूप से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कहते हैं कि इन झूमरों को टांगने से पहले 10 हाथियों को छत पर चढ़ा कर पहले छत की मजबूती मापी गई थी, उसके बाद इन्हें टांगा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जयविलास महल का शानदार डाइनिंग टेबल - फोटो : Facebook/Amit Singh
जयविलास महल के संग्रहालय की एक और प्रसिद्ध चीज है, जो लोगों का मन मोह लेती है और वो है चांदी की रेल, जिसकी पटरियां डाइनिंग टेबल पर लगी हुई हैं और विशिष्ट दावतों में यह रेल खाना परोसती चलती है। भारतीय नागरिकों को यहां घूमने के लिए 150 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट लेना होता है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें