फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: यहां जानें किस कप्तान की कितनी सैलरी, धोनी को पीछे छोड़ा इस क्रिकेटर ने

Sat, 17 Apr 2021 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ms dhoni, virat kohli and sanju samson - फोटो : Twitter/IPL
हर साल की तरह इस साल भी इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है। 9 अप्रैल से शुरु हुए आईपीएल के 14वें सीजन में अभी कुछ मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन ये तो अभी शुरुआत है क्योंकि अभी सीरीज के काफी मैच बचे हुए हैं। इस खेल में जितना रोमांच होता है, उतनी ही पैसों की बारिश खिलाड़ियों पर होती है। कभी न कभी आपके मन में भी ये सवाल आता होगा कि आईपीएल टीम के कप्तानों को कितनी सैलरी मिलती है। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई
इयोन मॉर्गन
  • आईपीएल में इयोन मॉर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभालते हैं। साल 2020 में उन्हें केकेआर का कप्तान बनाया गया था। वहीं, बात अगर उनकी फीस की करें, तो मॉर्गन को इस सीजन में 5.25 करोड़ रुपये फीस मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 9
संजू सैमसन - फोटो : social media
संजू सैमसन
  • आईपीएल-2021 में संजू सैमसन बतौर कप्तान डेब्यू कर रहे हैं, और उन्हें पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालने का मौका मिला है। संजू इस आईपीएल में आठ करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।

4 of 9
के एल राहुल - फोटो : twitter/IPL
केएल राहुल
  • इस बार आईपीएल 2021 में पंजाब टीम का नाम बदलकर 'पंजाब किंग्स' रख दिया गया और इस टीम की कप्तानी केएल राहुल संभालते हैं। आईपीएल के इस सीजन में वे 11 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
डेविड वॉर्नर
  • क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड बना चुके डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालते हैं, और इस बार वे 12.50 करोड़ रुपये सैलरी ले रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऋषभ पंत
  • वैसे तो श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालते थे, लेकिन इस बार उनकी गैर-मौजूदगी में ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी संभाल रहे हैं। पंत को 15 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है।
विज्ञापन

7 of 9
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @mipaltan
रोहित शर्मा
  • हिटमैन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और साल 2013 में वे इस टीम से जुड़े थे। बात उनकी सैलरी की करें, तो इस साल रोहित को 15 करोड़ रुपये मैच फीस दी जा रही है।

8 of 9
एमएस धोनी - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी
  • आईपीएल हर साल होता है, और हर साल एक खिलाड़ी पर हर किसी की नजर रहती है और वो हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी की अगुवाई में टीम सबसे ज्यादा बार आईपीएल के फाइनल मैचों में पहुंची है। इस साल महेंद्र सिंह धोनी 15 करोड़ रुपये बतौर कप्तान फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
  • रॉयल चैलेंजर्से बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को इस साल बतौर कप्तान 17 लाख रुपये की मैच फीस दी जा रही है। साथ ही वे इस साल भी सबसे ज्यादा फीस लेना वाले कप्तान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें