Narendra Modi Fitness Tips: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने और ग्लोबल रोल को बढ़ावा देने वाले नरेंद्र मोदी 73 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी पीएम मोदी बहुत ही फिट और ऊर्जावान दिखते हैं। उनकी स्फूर्ति और फिटनेस हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी सार्वजनिक मंच पर होते हैं, उनकी ऊर्जा और उत्साह देख ये कह पाना मुश्किल होता है कि वह 70 साल से अधिक आयु के हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए नरेंद्र मोदी खानपान का विशेष ध्यान रखते हैं, साथ ही एक हेल्दी दिनचर्या को फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर योग का काफी प्रोत्साहित किया और भारत को योग गुरु के तौर पर प्रदर्शित करने में अहम भूमिका निभाई। नरेंद्र मोदी स्वयं भी योग और एक्सरसाइज करते हैं। उनकी फिट बॉडी के पीछे हेल्दी दिनचर्या है। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का फिटनेस मंत्र क्या है, उनके डाइट प्लान और योग व व्यायाम के बारे में जानिए।