फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: पहली बार बागवानी करने जा रहे हैं तो अपनाएं ये टिप्स, आकर्षक दिखेगा घर का बागीचा

Sat, 16 Sep 2023 01:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gardening tips new - फोटो : istock
रेणु फ्रांसिस
 
आप अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। अब एक छोटा-सा बगीचा भी बनाना चाहती हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि बागवानी की आपको बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। घर आंगन को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए फूल-पौधे लगाना एक अच्छा विकल्प होता है। इससे घर की सुंदरता में चार-चांद तो लगते ही हैं, साथ में घर का माहौल भी खुशनुमा बनता है। पेड़-पौधों से घर के सदस्यों को ताजी हवा मिलती है और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है, लेकिन परेशानी तब आती है, जब आप पहली बार घर में बगीचा बनाती हैं। लेकिन इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। बस, आप बागवानी के छोटे-छोटे उपाय जान लें। इसके बाद आपकी बगिया लहलहाने लगेगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Plant - फोटो : pexel
सही जगह का चुनाव

अपने बगीचे के लिए ऐसी जगह को चुनें, जहां आपके पौधों को 5 से 6 घंटे सीधी धूप मिल सके। ऐसी जगह पर पौधों को न रखें, जहां तेज हवा आती हो। तेज हवा से आपके पौधे गिर सकते हैं। आप अपना बगीचा ऐसी जगह बनाएं, जहां से आप हर पौधे को आसानी से पानी दे सकें और इन की देखभाल कर सकें।

हल्के गमले चुनें

बालकनी में बगीचा बनाने के लिए हल्के गमलों का उपयोग करना उचित रहता है। गमले हल्के होने से बालकनी पर उसका वजन ज्यादा नहीं पड़ता है। इसके अलावा हल्के गमलों को एक जगह से दूसरी जगह रखना भी आसान हो जाता है और आप गमले हटाकर साफ-सफाई आसानी से कर सकती हंै। हल्के गमले में पानी की निकासी भी बहुत अच्छे तरीके से होती है।
विज्ञापन

3 of 5
gardening tips new - फोटो : istock
छोटे पौधों से शुरुआत

आप पहली बार बगीचा या गार्डनिंग करने जा रही हैं तो आपको छोटे पौधों को ही उगाना चाहिए, क्योंकि छोटे पौधे आसानी से उग जाते हैं, उन्हें कम देखरेख की जरूरत होती है, जैसे तुलसी, पुदीना बारहमासी फूल, एलोवेरा, गेंदा, लेट्युस, पालक, मूली आदि।

ऑर्गेनिक खाद का उपयोग

गमले में उगाए जाने वाले सभी तरह के पौधों की अच्छी बढ़त के लिए उन में नियमित ऑर्गेनिक खाद डालना चाहिए। आप चाहें तो घर में बनी खाद का उपयोग भी कर सकती हंै। गोबर और नीम की खली को एक साथ मिलाकर खाद तैयार कर सकती हैं। नीम की खली में कार्बन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम होता है, जो आपके बगीचे के पौधों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

4 of 5
gardening tips new - फोटो : istock
पानी देने का समय

अगर आपके बगीचे के पौधों को अच्छी धूप लगती है और हवा भी ठीक लगती रहती है तो ऐसे में पौधों की मिट्टी भी जल्दी सूख जाती है। इसी कारण से पौधों को एक निश्चित समय पर पानी देना बहुत जरुरी होता है। बालकनी में पौधों को पानी देने के लिए आप वाटरिंग कैन टूल का उपयोग कर सकती हैं। यदि मिट्टी सूखी लगती है तो पानी देना चाहिए।

वर्टिकल गार्डनिंग

आपके पास छोटी जगह है या आपकी बालकनी छोटी है तो आप हैंगिंग बास्केट का उपयोग करके अपने पौधों को वर्टिकल रूप से उगा सकती हैं। ऐसा करके आप अपने बगीचे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
plant - फोटो : pexel
फंगसनाशी स्प्रे

बगीचे या गमलों के पौधों को फंगस के प्रकोप से बचाने के लिए पौधों के पत्तों और मिट्टी पर 15-20 दिन में एक बार नीम के तेल का स्प्रे जरूर करें। स्प्रे करने से कीटों और पानी से पौधों पर जो फंगस लग जाती है, उससे पौधों को बचाया जा सकता है। ऐसा करके आप पौधों को सुरक्षित रख सकती हैं।

प्लेट में पानी न जमने दें

अधिक मात्रा में पौधे को पानी देने से गमले के नीचे रखी प्लेट में पानी भर जाता है। इससे पौधे की जड़ खराब होने लगती हैं। पौधे को बचाने के लिए या तो प्लेट को हटा दें या समय-समय पर उसका पानी निकालती रहें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें