फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2021: 1947 की कुछ दुर्लभ तस्वीरें, जब भारत को मिली अंग्रेजों से आजादी

Sun, 15 Aug 2021 12:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : istock
आजाद भारत, ये सुनकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है क्योंकि आजादी का मतलब हम भारतीयों से अच्छा शायद ही कोई और समझ पाए। कई सालों तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी और इस आजादी को पाने के लिए कई वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाई थी। आज भले ही हम आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन उस दौर को शायद ही कोई भारतीय कभी भुला पाए। हर साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री देश के नाम संदेश देते हैं और ये तस्वीरें इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी आजादी के वक्त की तस्वीरें देखी है? शायद नहीं, तो चलिए आपको 1947 की कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाते हैं जो शायद ही आपने पहले कभी देखी हो। तो चलिए देखते हैं कुछ दुर्लभ तस्वीरें, जो आपको पसंद आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : social media
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे भारत के अंतिम वॉयसराय लॉर्ड माउंटबेटन भारत के नेताओं के साथ बैठकर सत्ता हस्तांतरण की तैयारी में लगे हैं। यहां आपको बता दें कि ये फोटो भारत के आजाद होने से 11 दिन पहले की है।

विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : defenceforumindia.com
15 अगस्त की सुबह गलियां और सड़कें लोगों के हुजूम से भर गई थी, क्योंकि कोलकाता में 15 अगस्त की सुबह लोगों ने गलियों और चौराहों से निकलकर आजादी का जश्न मनाया था। ऊपर दी गई तस्वीर में आप ये नजारा साफ देख सकते हैं।

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : social media
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त की शाम संविधान सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्र भारत के नाम पहले संबोधन दिया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जवाहरलाल नेहरू भाषण दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : social media
आज के समय में लोग इंडिया गेट घूमने जाते हैं और वहां जाकर अपना समय बिताते हैं। वहीं, जब देश ने आजादी की पहली सुबह देखी थी, तो काफी संख्या में लोग इंडिया गेट पहुंचे थे और यहां उन्होंने आजादी का जश्न मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : social media
भारत के आजाद होने के बाद काग्रेस कार्यकारणी की बैठक हुई और इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू घोड़े पर बैठकर कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें