15 अगस्त 1947 का दिन हिंदुस्तान के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन था, क्योंकि इस दिन अंग्रेज सत्ता से भारत आजाद हो गया था। देश खुशियां मना रहा था, लेकिन इन खुशियों के बीच दिल दहला देने वाले नजारे भी देखने को मिल रहे थे। असल में हिंदुस्तान को आजादी की खुशियां बंटवारे के दर्द के साथ ही मिली थी। भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गए थे। ऐसे में दोनों मुल्कों में काफी अफरा-तफरी मची। लाखों लोगों को अपना वतन और अपना घर-बार बंटवारे की वजह से गंवाना पड़ा। असल में बंटवारा हिंसक रूप ले चुका था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग सिर पर पोटली लिए, नंगे पांव और फटेहाल दोनों मुल्कों में अपने वजूद की तलाश में निकल पड़े। इस बंटवारे को स्वतंत्र भारत के इतिहास का काला पन्ना कहा जाता है। तस्वीरों में देखिए कैसा था आजादी का जश्न और बंटवारे का दर्द...
विज्ञापन
2 of 5
भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : Twitter/@IndiaHistorypic
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए कितनी संख्या में लोग आए हुए हैं। इस तस्वीर को देखकर एक सुखद अहसास होता है।
विज्ञापन
3 of 5
भारत और पाकिस्तान का बंटवारा
- फोटो : Twitter/@IndiaHistorypic
देश के बंटवारे की ये तस्वीर दिल को कचोट देती है।
4 of 5
भारत और पाकिस्तान का बंटवारा
- फोटो : Twitter/@HarjotBenipal9
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में अपने घर, अपने वजूद की तलाश में जा रहे हैं।