फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिन से ही मिल जाता है गंभीर बीमारियों का संकेत, पेशाब के रंग से जानें कौन सी बीमारी है आपको

Mon, 29 Jun 2020 03:14 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यूरिन - फोटो : सोशल मीडिया
पेशाब का रंग आमतौर पर पीला होता है। क्योंकि इसमें यूरोक्रोम होता है। यूरोक्रोम का निर्माण शरीर में हीमोग्लोबिन के टूटने के कारण होता है। पेशाब का रंग हमारे सेहत में होने वाले बदलाव की जानकारी देने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। स्वस्थ व्यक्ति के यूरिन का कलर हल्का पीला होता है। लेकिन पेशाब के रंग में बदलाव कई तरह के बीमारियों के संकेत देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किस रंग का पेशाब कौन सी बीमारी का संकेत दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यूरिन - फोटो : सोशल मीडिया
गहरा पीला पेशाब
अगर आपके पेशाब का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा दिखाई दे रहा है, तो आपके शरीर में पानी की कमी है। ऐसी स्थिति में आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
यूरिन - फोटो : फाइल फोटो
पेशाब का लाल रंग
यूरिन का रंग लाल होना या संकेत करता है कि पेशाब में खून या अवांछित तत्वों की मौजूदगी है। अगर आप ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से उचित सलाह लें। क्योंकि यह खून किडनी या मूत्राशय, गर्भाशय, प्रोटेस्ट ग्रंथि के कारण या फिर रक्तमेह के कारण हो सकता है।

4 of 6
यूरिन - फोटो : फाइल फोटो
गहरा लाल या काला
इस रंग का पेशाब कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होता है। लिवर में खराबी, लिवर में गंभीर संक्रमण, ट्यूमर, हेपेटाइटिस, मेलानोमा या अन्य गंभीर समस्याओं के कारण पेशाब का रंग ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
यूरिन - फोटो : फाइल फोटो
नारंगी
अगर आप किसी तरह के दवा का सेवन कर रहे हैं, तो आपको पेशाब का रंग नारंगी हो सकता है। प्राकृतिक सिट्रस एसिड युक्त पदार्थ का सेवन करने से भी पेशाब का रंग नारंगी हो जाता है। लेकिन बिना किसी वजह के पेशाब का रंग बदल गया है, तो डॉक्टर से तूरंत सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूरिन - फोटो : फाइल फोटो
सफेद
पेशाब के रास्ते में संक्रमण होने पर पेशाब का रंग सफेद हो जाता है। क्योंकि यह शरीर में इम्यूनिटी पर असर डालता है। इसके अलावा प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पेशाब का रंग सफेद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें