फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Connection: रसोई गैस कनेक्शन को करना है ट्रांसफर, तो अपनाएं ये सरल तरीका

Mon, 13 Dec 2021 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन स्थानांतरण प्रक्रिया - फोटो : pixabay
हमें जब भी खाना बनाना हो या कुछ और भी, तो हम गैस के जरिए ये काम आसानी से कर पाते हैं। शहरों के अलावा दूर-दराज में गांवों तक भी अब गैस कनेक्शन पहुंचे हैं। काफी जगहों पर लोग लकड़ियों को छोड़ अब गैस पर खाना बना रहे हैं। आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन बड़ी ही आसानी से ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरुरत होती है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि जब लोग एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, तो उनके मन में ये चिंता रहती है कि उनके गैस कनेक्शन का क्या होगा? वो इसे कैसे ट्रांसफर करवा पाएंगे? ऐसे में अगर आप भी अपना गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो इसके लिए एक तरीका है, जो पूरे देश में लागू है। आप इसकी मदद से अपने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन स्थानांतरण प्रक्रिया - फोटो : pixabay
ये रहा तरीका:-

स्टेप 1
  • गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने के लिए आपको सबसे पहले अपने उस शहर की गैस एजेंसी पर जाना है, जहां से आप छोड़कर जा रहे हैं। वहां जाकर आपको अपना गैस सिलेंडर और रेग्युलेटर को जमा करा देना है। इसके बाद आपको एजेंसी आपके पहले जमा किए हुए पैसे दे देगी।
विज्ञापन

3 of 5
घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन स्थानांतरण प्रक्रिया - फोटो : istock
स्टेप 2
  • गैस एजेंसी से आपको एक फॉम भी मिलेगा, जिसमें ये लिखा होगा कि आपके पास गैस कनेक्शन है। आपको इस फॉर्म को अपने साथ रखना है, क्योंकि ये आपको नए शहर में काम आएगा।

4 of 5
घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन स्थानांतरण प्रक्रिया - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको अपने नए शहर की गैस एजेंसी में जाना है, और वहां जाकर अपनी एजेंसी को वो फॉर्म दिखाना है। ये वही फॉर्म होगा, जो आपको आपकी पुरानी एजेंसी से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन स्थानांतरण प्रक्रिया - फोटो : iStock
स्टेप 4
  • अब आखिरी में आपको एक छोटा सा काम करना है कि अपनी गैस एजेंसी को पैसे देने हैं। इसके बाद आपके नाम पर ट्रांसफर वाला कनेक्शन जारी होकर आपको मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें