फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder Benefits: हादसे की स्थिति में मिलते हैं 50 लाख रुपये, जानें गैस सिलेंडर से जुड़े फायदों के बारें में

Mon, 13 Dec 2021 11:55 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एलपीजी गैस सिलेंडर के लाभ - फोटो : iStock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन का उपयोग करते हैं। एक समय था जब देश के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं खाना बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करती थीं। वहीं अब प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर की पहुंच भारत के अधिकांश सीमांत इलाकों तक हो गई है। खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस काफी सुविधाजनक साधन है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते आज भारत के लगभग सभी घरों में खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि सरकार समय समय पर इसको लेकर कई नियम लेकर आती रहती है, ताकि गैस कनेक्शन का उपयोग ज्यादा सुविधाजनक ढंग से किया जा सके। इसी कड़ी में आज हम आपको एलपीजी गैस कनेक्शन के उन फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
एलपीजी गैस सिलेंडर के लाभ - फोटो : iStock

50 लाख का इंश्योरेंस

क्या आपको इस बारे में पता है कि जब आप सिलेंडर को डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदते हैं, तो उस वक्त सिलेंडर का 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस हो जाता है। इस पर्सनल एक्सीडेंट कवर के अंतर्गत अगर सिलेंडर फट जाए या लीकेज के कारण आग लग जाए, तो क्षतिपूर्ति के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद ग्राहक को दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
एलपीजी गैस सिलेंडर के लाभ - फोटो : iStock

गैस कनेक्शन को कर सकते हैं ट्रांसफर

आप अपने गैस कनेक्शन को परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको शपथ पत्र की आवश्यकता होती है। दोनों व्यक्तियों को इसे ध्यानपूर्वक भरकर जमा करना होता है। इसके साथ जो व्यक्ति अपने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करना चाहता है, उसे अपने शपथ पत्र के साथ एनओसी भी देनी होती है।
विज्ञापन

4 of 4
एलपीजी गैस सिलेंडर के लाभ - फोटो : iStock

ऑनलाइन गैस कनेक्शन

पहले जहां गैस कनेक्शन लेने के लिए लोगों को डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे। वहीं अब ये काम आप ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको MYLPG.in पर विजिट करके नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें