फर्नीचर, घर की पहचान होते हैं। ये केवल घर की सुंदरता में ही इजाफा नहीं करते, बल्कि आपके कम्फर्ट को भी बढ़ाते हैं। जब लोग फर्नीचर खरीदते या बनवाते हैं तो सबसे पहली बात यह ध्यान में रखते हैं कि वह कितना टिकाऊ होगा। यही वजह है कि बड़े ब्रांड्स भी कई बार फर्नीचर पर लंबी वॉरंटी तक देते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है फर्नीचर, खासकर लकड़ी का फर्नीचर वॉरंटी के अलावा इस बात से भी टिकाऊ बनता है कि आप उसका मेंटेनेंस कैसा रखते हैं? केवल अच्छा फर्नीचर खरीद लेने या बनवाने भर से वह लम्बी सर्विस नहीं देता, इसके लिए सही केयर की भी जरूरत होती है। फर्नीचर की उचित देखभाल न केवल उसकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ाती है, साथ ही बार-बार फर्नीचर खरीदने की टेंशन को भी दूर रखती है।
आइए जानते हैं कि लकड़ी के फर्नीचरों की कैसे करें देखभाल?