फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आसान तरीकों से घर से भगाएं खटमल, नहीं पहुंचाएगें नुकसान 

Mon, 24 May 2021 06:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सफेद कीटनाशक गोलियों से भी खटमल भगाए जाते हैं - फोटो : Getty Images

यदि घर में खटमल हो जाए तो यह परेशान करके रख देते हैं क्योंकि इनकी पहुंच घर में किसी भी जगह तक हो सकती है। यह आपके बिस्तर पर भी मिल सकते हैं तो यह आपके कपड़ों में भी हो सकते हैं। ऐसे में यदि घर में छोटे बच्चे हों तब तो उनका ध्यान रखना और भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों घर के अधिकतर लोगों का समय घर पर ही बीतता है, ऐसे में खटमलों का घर में होना ठीक नहीं है लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं क्योंकि कुछ आसान उपायों को आजमाकर आप आसानी से खटमलों को भगा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए खटमल भगाने के असरकारक उपाय।  

 

विज्ञापन

2 of 5
कीटनाशक के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

नीम का तेल
खटमेल भगाने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता है। नीम के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिस वजह से कीटनाशक के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। जिन-जिन जगहों पर खटमल के होने की आशंका है, उन सभी जगहों पर नीम के तेल का छिड़काव जरूर करें। कपड़े धोने के डिर्टजेंट में भी इसी डालें और कपड़े धोकर निकालें। ऐसा करने से खटमल घर से चले जाएंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
लैवेंडर के परफ्यूम का छिड़काव भी कर सकते हैं - फोटो : social media

लैवेंडर
खटमल लैवेंडर की महक सहन नहीं कर पाते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल करके भी आप खटमल भगा सकते हैं। यदि घर में आप लैवेंडर की पत्तियां रख देंगे तो खटमल घर में रह नहीं पाएंगे। यदि लैवेंडर की पत्तियां नहीं मिल पा रही है तो आप अपने कपड़ों एवं घर की अन्य जगहों पर लैवेंडर के परफ्यूम का छिड़काव भी कर सकते हैं। यह भी आपके काम आएगा। 

4 of 5
पुदीने की पत्तियों को अच्छे से पीस लें - फोटो : social media

पुदीना
पुदीने का इस्तेमाल करके भी खटमल को भगाया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों को घर के हर कोने में रख दें। घर में छोटे बच्चे हैं और यदि आप चाहते हैं कि खटमल उनके पास न जाए तो पुदीने की पत्तियों को अच्छे से पीस लें और थोड़ा- थोड़ा उनके शरीर पर रगड़ दें। ऐसा करने से खटमल न तो उनके पास जाएंगे और न ही घर में टिक पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खटमल भगाए जा सकते हैं - फोटो : social media

अजवाइन की पत्तियां
खटमलों को अजवाइन की महक भी सहन नहीं होती है इसलिए अजवाइन की पत्तियों का उपयोग करके घर से खटमल भगाए जा सकते हैं। इन पत्तियों को किसी जालीदार बैग में डालकर ऐसी जगह पर रख दें, जहां खटमलों का आना-जाना होता है और जब पत्तियां पुरानी हो जाए तो उन्हें नई पत्तियों से बदल दें। ऐसा करके आप आसानी से खटमलों से छुटकारा पा सकेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें