आंवला- आपने आंवला के बारे में जरूर सुना होगा कई हेयर ऑयल बनाने वाली कंपनियां आंवले का इस्तेमाल करती हैं। आप अपने बालों को काला रखने के लिए कच्चे आंवले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप यह कर सकते हैं आधा लीटर पानी में दो चम्मच आंवला पाउडर डालें, और इसमें कुछ नींबू का जूस भी मिलाएं। बाल काले करने के लिए यह अच्छा तरीका है आप नहाते समय रोजाना इससे अपने बालों को धोएं यह बालों को काला करेगा।