फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय अगर मुंह से बहती है लार तो ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Sat, 22 Jul 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
sleeping
रात को सोते समय मुंह से सांस लेते वक्त कई लोगों की लार बहने लगती है। लार बनने के कई कारण होते हैं जैसे कि खाने-पीने की चीजों से एलर्जी होना या कुछ दवाओं की वजह से भी अधिक लार का निर्माण होता है। अगर सोते समय लार बहने की वजह से आप भी परेशान रहते हैं तो ये नुस्खे आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी
मुंह से लार बहने पर देर से पचने वाले खाने से दूर रहना चाहिए और पेट साफ रखना चाहिए। लार बहती है तो दो से तीन तुलसी के पत्तों को चबाएं और फिर थोड़ा सा पानी पी लें। दिन में तीन-चार बार ऐसा करने से आपको लार से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
sdgf - फोटो : Getty Images
फिटकरी
सोते समय लार बहने की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है तो फिटकरी को पानी में मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं। इससे आपको लार से निजात मिलेगी।

4 of 6
दालचीनी की चाय
लार बहने से परेशान हैं तो दालचीनी की चाय का सेवन करें। इसके लिए दालचीनी को पानी में डालें और अच्छे से उबालें इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको लार बहने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
आंवला​
बहती लार के लिए आंवला पाउडर फायदेमंद होता है। खाना खाने के तुरंत बाद गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर खाने से आराम मिलता है। साथ ही ये नुस्खा एसिडिटी से भी निजात दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुहागा
500 मिली. पानी में 125 ग्राम सुहागा डालकर गरारे करने से बहती लार से छुटकारा मिलता है। इस मिश्रण से कुल्ला करने पर भी आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें