फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चाय की चुस्की’ नहीं होगी बेस्वाद, ऐसे भागेगी एसिडिटी

Thu, 20 Jul 2017 01:30 PM IST
amarujala.com, presented by शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
चाय
सुबह सवेरे चाय की चुस्की किसे पसंद नहीं होती..वो पहली चुस्की ही होती है जो आपको नींद से जगाती है और दिन की शुरुआत को फ्रेश बनाती है। चाय की लत ऐसी होती है कि कुछ लोग इसे बेड-टी के तौर पर लेते हैं तो कुछ इसे एक एनर्जी ड्रिंक के तौर पर लेते हैं हालांकि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए खराब होता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चाय
अक्सर लोग सुबह की चाय खाली पेट लेते हैं ऐसे में वो अक्सर एसिडिटी की समस्या से जूझते नजर आते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिससे आपकी ये समस्या छूमंतर हो जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
चाय
कुछ लोगों का मानना है कि चाय को ठंडा करके पिएंगे तो एसिडिटी नहीं होगी लेकिन हम उन्हें ये बता दें कि ऐसा नहीं हैं। हर तरह की चाय में टेनिन नाम का एक खास तरह का पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है यही पदार्थ खाली पेट में जाने पर एसिडिटी बनाता है। जितना हम चाय की पत्ती को खौलाएंगे चाय में टेनिन की मात्रा उतनी बढ़ेगी।
 

4 of 5
चाय
अरे..अरे..घबराइए नहीं..अगर आप अपने दिन की शुरुआत कड़क चाय के साथ करना चाहते हैं तो बेशक कीजिए बस उसे खाली पेट लेने से बचें।

अगर आपने खाली पेट चाय गलती से पी भी ली है तो परेशान न हो। तुरंत ही स्टार्चयुक्त किसी चीज को खाएं जैसे ब्रेड या आलू।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाय
इसके अलावा एसिडिटी होने पर थोड़े से अदरक को घिसकर उबाले और उस पानी को ठंडा करके छानकर पिएं। ऐसा करने से तुरंत राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें