फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फूल की ब्लू चाय ग्रीन टी को देती है मात, जानें कई फायदे

Tue, 27 Jun 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
home remedies
अगर आप दिनभर की भागदौड़ के बाद काफी थकान महसूस करते हैं तो आपको इस खास फूल के बारे जरूर जानकारी रखनी चाहिए। अपराजिता नाम का ये फूल देखने में जितना सुंदर है उतने ही इसके औषधीय फायदे भी हैं।

आइए जानते हैं कैसे इस फूल का इस्तेमाल करके आप अपनी सेहत दुरूस्त रख सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
मूड फ्रेश करती है इसकी चाय
मूड फ्रेश करती है इसकी चाय

लोग दिनभर की थकान मिटाने के लिए अपराजिता फूल से बनी चाय का इस्तेमाल करते हैं। इस फूल से बनी चाय न सिर्फ थकान मिटाती है बल्कि आपके स्वस्थ्य को भी बनाए रखती है। इसे बनाने के लिए आप पानी गर्म करके उसमें एक चम्मच चीनी और एक फूल डाल दें। आप देखेंगे कि पानी का रंग बदल गया है और स्वाद में भी ये किसी भी ग्रीन टी को मात देगी। 
विज्ञापन

3 of 5
खाने में रंग बदलने के लिए इस्तेमाल
खाने में रंग बदलने के लिए इस्तेमाल

रंगबिरंगे चावल बनाने हो या फिर खाने का कलर चेंज करना हो इस फूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इस फूल को सूखाकर इसका पाउडर बना लें। अब जिस भी खाने का आपको रंग बदलना हो उसमें एक चम्मच इस पाउडर को मिला दें। आप देखेंगे कि खाने का रंग बदल गया है। 

4 of 5
शरबत बनाने के लिए इस्तेमाल
शरबत बनाने के लिए इस्तेमाल
अपराजिता के फूलों को सूखाकर इसका पाउडर बना लें। शरबत बनाते समय आप एक चम्मच इस फूल का पाउडर चीनी के साथ पानी में मिला दें। चीनी और पाउडर को अच्छी तरह मिलाए। आप देखेंगे कि पानी का रंग नीला हो गया है। अगर आप शरबत का रंग गुलाबी करना चाहते हैं तो इसमें एक नींबू भी निचोड़ लें। नींबू डालने से इसका रंग और बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खूबसूरती बढ़ाने के लिए
खूबसूरती बढ़ाने के लिए
अपराजिता पौधे की जड़ को अक्सर त्वचा पर लेप बनाकर प्रयोग किया जाता है और इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें