फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए

Fri, 30 Mar 2018 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
फड़कना
ज्यादातर लोग आंख फड़कने को ज्योतिष से जोड़ कर देखते हैं लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसके वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। ये एक आम लक्षण है। अगली स्लाइड में जानें इसके फड़कने का कारण।
विज्ञापन

ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए

2 of 6
फड़कना
आंखों का फड़कना मांसपेशियों का अनैच्छिक संकुचन है। इसका मुख्य कारण तनाव होता है लेकिन इसके कई और भी कारण जैसे आंखों पर दबाव, थकान, सूखी आंखे आदि भी है। इसके अलावा नींद की कमी, कैफीन या शराब आदि का ज्यादा सेवन, कम रोशनी या कंप्यूटर के आगे देर तक काम करने से भी आंख फड़कने लगती हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानें इसे रोकने के उपाय-
विज्ञापन

ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए

3 of 6
फड़कना
आंख फड़कने का मतलब है कि आपकी आंखें थक गई हैं और उन्हें आराम की जरूरत है। यूं तो इससे कोई नुकसान नहीं है लेकिन उलझन बहुत होती है। इसे रोकने के लिए आप ये उपाय आजमा सकते हैं।

- जब आंख फड़के तो तुरंत जोर-जोर से पलकें झपकाना शुरू कर दें। इसके बाद आंख खोलें और जितना हो सके फैलाएं। इसे तब तक करें जब तक आंखों से पानी ना निकल आए। लेकिन अगर इस क्रिया को करने से आंखों में दर्द या आंख और जोर से फड़कने लगे तो तुरंत इसे रोक दें।

ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए

4 of 6
फड़कना
- अपनी बीच वाली अंगुली से आंख के नीचे की तरफ की 30 सेकेंड तक गोलाई में मसाज करें। इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशिया मजबूत होती हैं।
विज्ञापन

ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए

5 of 6
फड़कना
- आंखों को एक मिनट तक जोर से बंद करें और फिर ढीला छोड़ दें। आंख खोलने से पहले इसे तीन बार दोहराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए

6 of 6
home फड़कना
- आंख फड़कने पर अपनी पलकों को 30 सेकेंड तक झपकाते रहें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और पुतलियां साफ होती है जिससे आंखों का फड़कना रुक जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें