फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकियों में एड़ियों का दर्द गायब कर देगा यह घरेलू नुस्खा

Thu, 15 Feb 2018 09:43 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
heel pain
बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर को बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है। इन्हीं में से एक है एड़ी का दर्द। इस असहनीय दर्द से महिला या पुरूष दोनों में से किसी को भी गुजरना पड़ सकता है। सुबह उठकर अगर आप को भी एड़ियों का दर्द परेशान करता है तो आपको परेशान होने कि कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करके आपकी एड़ियों का दर्द चुटकियों में गायब हो जायेगा। अगली स्लाइड में जानें क्या है वह घरेलू नुस्खा...
विज्ञापन

2 of 3
ginger tea
एड़ियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको सिर्फ अदरक की जरूरत है। सबसे पहले अदरक का एक टुकड़ा लें और उसे लेकर छील लें। अब इसे बारीक बारीक काट ले। इसके बाद एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर गैस पर रख दें। जब यह पानी उबलने लगे तो इसमें कटे हुए अदरक के टुकड़े डाल दें। गैस को धीमी आंच पर कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ginger
आप चाहें तो इसमें नीबू के रस की कुछ बूंदे व एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। जब यह अच्छी तरह से उबल जाये तो इसे छानकर इसका सेवन करें। इसके अलावा अपने खाने में भी अदरक का प्रयोग करें। साथ ही रोजाना दो बार अदरक के ऑयल से अपनी एड़ियों की मालिश करें। ऐसा करने से देखना आपकी एड़ियों का दर्द छू मंतर हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें