बरसात के मौसम में अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं। उठते-बैठते हर जगह आपको अपने टूटे हुए बाल ही नजर आ रहे हैं तो परेशान होने की जगह नारियल का आसान सा उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें इस जादुई नुस्खे के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
टूटे बाल
बारिश का पानी बालों पर गिरने से उसमें मौजूद प्रदूषित तत्व बालों को कमजोर और रफ बनाते हैं। आपने अक्सर बड़े लोगों को ये सलाह देते हुए सुना होगा कि जब भी बरसात में कहीं जाएं तो हमेशा अपने बालों को कवर करे या फिर उन्हें गीला होने से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल करें। इन उपायों को करने के साथ नारियल का उपाय भी काफी करामती है।
विज्ञापन
3 of 5
टूटे बाल
जब कभी आपके बाल बारीश में गीले हो जाएं तो तुरंत नारियल का तेल हल्का गरम करके अपने गीले बालों पर लगा लें। नारियल का तेल लगाने के बाद ही हमेशा नहाने के लिए जाना चाहिए। कोशिश करें कि आप उस दिन शैंपू न करें। अपने बालों को अगले दिन सुबह शैंपू करें। ऐसा करने से आपके बाल कभी नहीं झड़ेगे।
4 of 5
नारियल
- फोटो : getty images
मौसम चाहे कोई भी क्यों न हो बालों की सफाई बेहद जरूरी है। बालों को नमी प्रदान करने के लिए रात में नारियल का तेल गरम करके लगाएं। ये बालों को भरपूर नमी और चमक प्रदान करता है।
नारियल का तेल नैचुरल हेयर ऑयल है जो बालों का सूखापन दूर कर, उन्हें मुलायम बनाकर बालों का विकास करता है। इसके अलावा डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, सल्फर, विटामिन सी और विटामिन बी से युक्त खाघ पदार्थ भरपूर मात्रा में लेने चाहिए।