फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

Tue, 24 Jan 2017 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जली जीभ
बहुत ज्यादा गर्म खाने या पीने के बाद जीभ और तालू जल जाते हैं। इन्हें सही होने में काफी दिन लगते हैं और तब तक आप किसी चीज का स्वाद नहीं ले पाते। अगर आप भी अक्सर इस समस्या का शिकार बनते हैं तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

2 of 8
जली जीभ
- जीभ जलने पर मुंह से सांस लें। इसके लिए जीभ को बाहर निकालें और सांस लें। ऐसा करने से अंदर ठंडी हवा जाती है जिससे आपको आराम मिलेगा। आप मेंथॉल च्यूइंगम भी चबा सकते हैं।
विज्ञापन

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

3 of 8
जली जीभ
- बर्फ के टुकड़े को मुंह में रखने से जली जीभ से राहत मिलती है। इसके अलावा आप ठंडे पानी से करीब तीस सेकेंड तक कुल्ला भी कर सकते हैं।

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

4 of 8
जली जीभ
- दूध और इससे बने उत्पाद जैसे दही आदि को खाने से आराम मिलता है। अगर आपके फ्रिज में दही रखी हुई है तो उसे जीभ पर लगाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

5 of 8
जली जीभ
- जली जीभ को ठीक करने के लिए चीनी एक कारगर उपाय है। इसके लिए जीभ पर चीनी मोटी परत लगाने से आराम मिलता है। आप चाहें तो चीनी की जगह शहद भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

6 of 8
जली जीभ
- जली हुई जीभ को ठीक करने के लिए उस पर विटामिन ई ऑयल लगा सकते हैं। बाजार में विटामिन ई के कैप्सूल मिलते हैं जिन्हें खोलकर उनका तेल आप जीभ पर रख सकते हैं।
विज्ञापन

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

7 of 8
जली जीभ
- इस समस्या से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को ठंडा करके या बर्फ के साथ चूस सकते हैं। हालांकि वह आपको कड़वा जरूर लगेगा लेकिन आपकी जीभ सही कर देगा।
विज्ञापन

जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

8 of 8
जली जीभ
- इसके अलावा जीभ जल जाने पर टमाटर, सिट्रिक फल, सिरके और ज्यादा नमकीन के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें