फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में है चूहों का आतंक? इन नायाब नुस्खों से दूर भगाएं

Thu, 26 Apr 2018 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
घर में चूहों का होना बहुत बड़ी आफत होती है। ये घर का कोई सामान नहीं छोड़ते, सब तबाह कर डालते हैं। इन चीजों से आप अपने घर से चूहों को बेघर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Getty Images
घर में जिस जगह से चूहा प्रवेश करता है वहां पुदीने के तेल को रुई में लगाकर रख दीजिए। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर घुस नहीं पाएगा। चूहों को भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Getty Images
अगर आप पूरे तरीके से चूहों को अपने घर से दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में बिल्ली पाल लें। बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं।

4 of 8
- फोटो : Getty Images
चूहों के बिल के पास फिटकरी का पाउडर रख दें। चूहें आपके घर से दूर भाग जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Getty Images
उल्लू के पंख से चूहे बहुत डरते हैं। अगर आपको उल्लू के पंख मिल जाएं तो उसे लाकर चूहे के बिल के पास रख दें। चूहें आपके घर में नहीं दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Getty Images
काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Getty Images
प्याज की गंध बहुत तीखी होती है, चूहे इसको सहन नहीं कर पाते। जहां भी चूहे दिखाई दें, वहां प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Getty Images
मनुष्य के बाल भी चूहों के लिए यमराज साबित हो सकते हैं। इसे फेंकने के बजाए चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें