जब पित्त की थैली में कठोर पदार्थ इकट्ठे हो जाते हैं तो वहां पथरी बन जाती है। इसके होने के कई कारण हैं जैसे मोटापा, संतृप्त कैलोरी और फाइबर की कमी आदि। इसे निकालने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गॉलस्टोन यानी पित्त की पथरी को कैसे आप घर पर ही ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
गॉल ब्लैडर की पथरी से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
2 of 7
- फोटो : Getty Images
नींबू-
नींबू का रस लिवर में कैलोस्ट्रॉल बनने से रोकता है। इसके लिए 30 मिली. ऑलिव ऑयल, सामान मात्रा में नींबू का रस और थोड़ा सा लहसुन लें और इसका मिश्रण बना लें। रोज सुबह उठकर कम से कम 40 दिन तक खाली पेट इसका सेवन करें। साथ ही दिन में दो से तीन बार लेमन जूस जरूर पिएं।
विज्ञापन
गॉल ब्लैडर की पथरी से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
3 of 7
पुदीना-
पुदीने का तेल इस बीमारी में कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद तत्व गॉलस्टोन को आसानी से घुलने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पुदीने की चाय या पुदीने के कैप्सूल्स ले सकते हैं। इसके अलावा आप एक कप पानी मे पुदीनें की कुछ पत्तियों को उबाल लें और चाहें तो इसमें शहद डाल लें। इसका सेवन भी गॉलस्टोन से निजात दिलाता है।
गॉल ब्लैडर की पथरी से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
4 of 7
चुकुंदर, गाजर और खीरे का जूस-
ये तीनों ही गॉल ब्लेडर और लिवर को मजबूत बनाते हैं। तीनों की बराबर मात्रा लें और जूस तैयार करें। दिन में दो बार इसे पीने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
गॉल ब्लैडर की पथरी से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
5 of 7
नाश्पाती का जूस-
नाश्पाती के जूस से भी आप गॉलस्टोन से छुटकारा पा सकते हैं। आधे कप गुनगुने पानी में आधा कप नाश्पाती का जूस और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
विज्ञापन
गॉल ब्लैडर की पथरी से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
6 of 7
कुकरौंधा-
गॉल स्टोन होने पर कुकरौंधा का पौधा लाभकारी माना जाता है। आप चाहे तो इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं या इसकी चाय भी बना सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में थोड़ी कुकरौंधा की पत्तियां डालकर गर्म करें। इसमें शहद मिलाएं और थोड़ा ठंडा होने पर इसे पी लें।
सेब-
सेब हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। गॉलस्टोन की समस्या से निजात पाने के लिए रोज एक ग्लास सेब के जूस में एक चम्मच एप्पल साइडर मिलाकर पिएं, फायदा मिलेगा।
गॉल ब्लैडर की पथरी से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
7 of 7
इन सब के अलावा आपको अपना रोज का रूटीन ठीक रखना होगा।
- रोज आठ से दस ग्लास पानी पिएं।
- अगर कब्ज है तो उसका इलाज करवाएं।
- दिन में दो कप कॉफी पिएं।
- विटामिन सी की अधिक से अधिक मात्रा लें।