पढ़ाई का दबाव हो या फिर काम का तनाव, परेशानियां खूब सारी हैं। ऐसी ही एक परेशानी है जिससे लड़कों को दो चार होना पड़ता है, वो है असमय सिर के बाल झड़ना यानि गंजापन।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
कई लड़कों के बाल कम उम्र में ही झड़ने लगते हैं। कई सारी दवाएं और इलाज के बाद भी कोई असर नहीं होता।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty images
बालों की सेहत के लिए जो सबसे जरूरी है वो है उसकी अंदरूनी सेहत। ऐसे में खाने पीने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। जितना सेहतमंद खाएंगे बाल जड़ों से मजबूत होंगे। आयरन से भरपूर भोजन लें।
4 of 8
- फोटो : getty images
बालों को साफ करने के लिए कौन सा शैम्पू लगाते हैं इससे भी फर्क पड़ता है। हेयर फॉल और डेंड्रफ कम करने के नाम पर बहुत सारे केमिकल युक्त शैम्पू बाजार में हैं जिस वजह से बालों को सीधा नुकसान होता है। इससे बचने के लिए हर्बल शैम्पू का प्रयोग करें।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : getty images
बहुत ज्यादा शैम्पू का प्रयोग भी नुकसान करता है। हफ्ते में दो या तीन से ज्यादा बार बाल ना धोएं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty images
कुछ घरेलू उपाय करने से भी गंजेपन से बचा जा सकता है। आंवले से भरपूर शैम्पू प्रयोग करें या फिर कच्चे आंवले के रस को नींबू के थोड़े से रस के साथ मिलाकर 5 से 10 मिनट के लिए लगाएं और धो दें। इससे बाल मजबूत होंगे। याद रखें इस मिश्रण को ज्यादा देर के लिए बालों में ना रहने दें, उल्टा असर हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty images
मेथी के बीजों को रात भर भिगोए और सुबह उनका पेस्ट बनाकर बालों में एक घंटे तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से धोएं, फायदा होगा।