फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबियों से भरपूर है आंवला, ये हैं इसके 5 फायदे

Tue, 07 Nov 2017 09:05 AM IST
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि आंवला त्वचा और बाल दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद होता है। ब्यूटी-प्रोडक्ट्स का ये मूल तत्व होता है, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़े इसके फायदों के बारे में आपको शायद ही पता हो...
विज्ञापन

2 of 6
आंवला खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद फायदों के बारे में बता रही हैं डाइ‌टिशियन हिमांशी शर्मा।
 
1. आंवला में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन्स, विटामिन सी, ए, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
2. आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढ़ाता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। आंवला भोजन को पचाने में  मददगार साबित होता है। प्रतिदिन इसका सेवन करें।

4 of 6
3. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। जोड़ों के दर्द, ऑस्टोपोरोसिस, आर्थराइटिस में आराम मिलता है। हृदय की मांसपेशियों के लिए भी यह उत्तम होता है।
विज्ञापन

5 of 6
amla
4. तनाव है, तो आंवला खाएं। लाभ होगा। इससे अच्छी नींद आती है। किडनी में होने वाले संक्रमण और पत्थर से भी छुटकारा दिलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amla
5. आंवला में बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती है। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। टॉक्सिन को हमारे शरीर से निकालने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें