फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल? ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

Wed, 11 Jan 2017 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
तिल से छुटकारा
चेहरे पर ज्यादा तिल होने की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। इससे निजात पाने के लिए वह लेजर ट्रीटमेंट करवाते हैं जो काफी महंगा और समय लेने वाला होता है। कई लोग इसे छिपाने के लिए मंहगे कॉस्मेटिक का भी इस्तेमाल करते हैं। वे इस बात से अंजान होते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे भी तिल से छुटकारा दिलाने के लिए कारगर होते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर पर कैसे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

2 of 7
तिल से छुटकारा
लहसुन

रात को सोने से पहले तिल पर लहसुन का पेस्ट लगाएं और उसे बांध लें। सुबह उठने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे लगातार पांच दिन तक करने से तिल निकल जाता है। जब लहसुन साफ करें तो उसके आस-पास की त्वचा पर पेट्रोलियम जेली जरूर लगा लें।
विज्ञापन

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

3 of 7
तिल से छुटकारा
सेब का सिरका

सेब के सिरके (एप्पल सिडर विनेगर) के प्रयोग से तिल आसानी से निकल जाता है। रोज सोने से पहले रुई की सहायता से प्रभावित हिस्सों पर इसे लगाएं और बैंडेज से ढक दें। दस दिन तक इस प्रक्रिया को करने से तिल से निजात पा सकते हैं।

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

4 of 7
तिल से छुटकारा
अन्नास

अन्नास के रस को तिल पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर हल्के गर्म पानी से साफ कर लें। आप इसे दिन में भी लगा सकते हैं और सूखने पर इसे धो लें।
विज्ञापन

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

5 of 7
तिल से छुटकारा
प्याज का रस

प्याज के रस को तिल पर लगाएं और आधे घंटे बाद इसे धो लें। करीब तीन हफ्ते इसे लगाने से तिल निकल जाता है। इसके लिए दिन में दो से तीन बार प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

6 of 7
तिल से छुटकारा
केले का छिलका

केले के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और तिल पर बांध लें। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में तिल सूख जाएगा और आसानी से निकल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

7 of 7
तिल से छुटकारा
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा तिल हटाने के आसान उपायों में से एक है। बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें अरंडी के तेल की मिला लें और रात को सोने से पहले इस पेस्ट को तिल पर लगा ले। सुबह उठने पर इसे धो लें। हफ्ते भर में तिल खुद साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें