होली के त्योहार को मनाने में मजा तो बहुत आता है, लोग रंगों से साथ खेलते हैं, तरह तरह के व्यंजन बनाते और खाते हैं। होली वाले दिन दोस्त और करीबी आपके घर आते हैं। महफिल सजती है लेकिन इन सब के बाद यानी होली खेलने के बाद घर की रंगत बिगड़ जाती है। कोरोना काल में तो लोग बच्चों को बाहर होली खेलने नहीं भेज पाते। ऐसे में बच्चे भी घर के अंदर ही होली खेलने लगते हैं। अब बच्चे रंगों के साथ घर पर ही होली खेलेंगे तो घर की फर्श, दीवारों पर रंगों के धब्बे लगना भी लाजमी है। होली के बाद इन दाग धब्बों को निकालने में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स के बारे में जानकर होली के बाद घर की साफ सफाई आसानी से कर सकते हैं और रंगों के दाग निकाल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए होली के बाद सफाई करने के तरीकों के बारे में।