फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लोगों को हंसाते-हंसाते राजपाल यादव बन गए करोड़ों के मालिक, जानिए एक्टर की नेट वर्थ

Wed, 16 Mar 2022 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजपाल यादव की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rajpalofficial/
भारतीय सिनेमा में हीरोइन को गुंडों से बचाने वाले हीरो हैं, जो कभी विलेन के साथ एक्शन करते तो कभी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आ जाते हैं। पूरी फिल्म उनके ही इर्द गिर्द घूमती है और दर्शक भी उनका ही जिक्र करते हैं लेकिन दर्शकों को हंसाने का काम करने वाले कलाकारों की मेहनत भी कम नहीं होती। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई कॉमेडियन एक्टर हैं, जो शायद कभी किसी फिल्म में मुख्य किरदार न पा सकें, लेकिन फिल्मों में उनकी मौजूदगी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ले आती है। ऐसे ही एक उम्दा और बेहतरीन एक्टर हैं राजपाल यादव। हास्य अभिनेता के तौर पर राजपाल यादव ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। लोग उनके उनके अभिनय, कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हैं। आज हास्य कलाकार के तौर पर मशहूर राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत नेगेटिव रोल से की थी। लेकिन आज फिल्मों में आज अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को हंसा हंसा कर राजपाल यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। उनकी प्रति फिल्म कमाई भी कम नहीं है। 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक गांव में जन्मे राजपाल यादव आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए जानते हैं यूपी के छोटे से गांव से निकले राजपाल यादव की लग्जरी लाइफस्टाइल और कुल संपत्ति के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
राजपाल यादव की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rajpalofficial/
राजपाल यादव का आशियाना

22 साल से मनोरंजन जगत में काम कर रहे राजपाल यादव ने सिनेमा से लेकर टीवी तक में अपने अभिनय को प्रदर्शित किया है। राजपाल यादव शाहजहांपुर के एक छोटे से गांव से आते हैं लेकिन अब वह मुंबई में एक महंगे फ्लैट में रहते हैं। इसके अलावा राजपाल यादव ने कई रियल स्टेट प्रापर्टी में भी निवेश कर रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
राजपाल यादव की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/rajpalofficial
राजपाल यादव का कार कलेक्शन

राजपाल यादव की लग्जरी लाइफस्टाइल किसी स्टार से कम नहीं। उनके पास काफी महंगी गाड़ियां है। राजपाल यादव के कार कलेक्शन में होंडा अकॉर्ड और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कारें हैं। जिनकी कीमत लाखों में है।

4 of 5
राजपाल यादव की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rajpalofficial/
राजपाल यादव की कमाई

राजपाल यादव की कमाई का मुख्य जरिया अभिनय व फिल्में हैं। वह एक फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैँ। इसके अलावा राजपाल ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजपाल यादव की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rajpalofficial/
राजपाल यादव की नेट वर्थ

अबतक लगभग 150 फिल्मों में काम कर चुके राजपाल यादव की कुल संपत्ति सात मिलियन डाॅलर है। भारतीय रुपये में राजपाल यादव 50 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह महीने में 30 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। वहीं राजपाल यादव की सालानी कमाई लगभग 4 करोड़ से ज्यादा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें