होली का त्यौहार आने वाला है। होली उत्सव को पूरा देश धूमधाम से मनाता है। इस दौरान लोग अपने रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों से मिलते हैं, एक दूसरे के घर जाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। कई लोग होली में अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन करते हैं। ऐसे में जाहिर है कि होली के मौके पर घर की साफ सफाई के साथ ही साज सज्जा भी त्योहार को खास बनाने के साथ ही मेहमानों को इंप्रेस कर सकती है। होली की तैयारियों की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो शुरुआत घर की सजावट से करें। ताकि जब मेहमान आपके घर आएंगे तो वह होली पर घर की डेकोरेशन देख कर खुश हो जाएं। होली की पार्टी की रौनक भी बढ़ जाए। छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आसान तरीके से होली पर घर की सजावट की जा सकती है। चलिए जानते हैं होली पार्टी की सजावट के टिप्स।